महत्वाकांक्षी सुकन्या समृद्धि योजना(suknya yojna in post office by Sh. NARENDER MODI ) for girl child - SOCIAL MEDIA NEWS LATEST NEWS UPCOMING MOVIES MOVIE REVIEVS

Breaking

Sunday, 29 March 2015

महत्वाकांक्षी सुकन्या समृद्धि योजना(suknya yojna in post office by Sh. NARENDER MODI ) for girl child


महत्वाकांक्षी सुकन्या समृद्धि योजना …

मित्रों …
1000 रुपए महीना 14 साल तक जमा कराने पर 21 साल बाद मिलेंगे 6 लाख.....

यह है योजना : इस अकाउंट में एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 1 हजार और अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपया या इसके बीच की कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं। यह पैसा अकाउंट खुलने के 14 साल तक ही जमा करवाना पड़ेगा। मगर, खाता बेटी के 21 साल की होने पर ही मैच्योर होगा। बेटी के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकलवा सकते हैं।

21 साल के बाद खाता बंद हो जाएगा और पैसा गार्जियन को मिल जाएगा। अगर बेटी की 18 से 21 साल के बीच मैरिज हो जाती है तो अकांउट उसी वक्त बंद हो जाएगा। अगर पेमेंट लेट हुई तो सिर्फ 50 रुपए की पैनल्टी लगेगी। गार्जियन अपनी दो बेटियों के लिए दो अकाउंट खोल सकते हैं। जुड़वां होने पर उसका प्रूफ देकर ही तीसरा खाता खोल सकेंगे। खाते को आप कहीं भी ट्रांसफर करा सकेंगे।

ऐसे समझें फायदे को: यदि 2015 में कोई व्यक्ति 1,000 रुपए महीने से अकाउंट खोलता है तो उसे 14 साल तक यानी 2028 तक हर साल 12 हजार रुपए डालने होंगे। मौजूदा हिसाब से उसे हर साल 9.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा तो जब बच्ची 21 साल की होगी तो उसे 6,07,128 रुपए मिलेंगे। यहां आपको बता दें कि 14 सालों में इस व्यक्ति को अकाउंट में कुल 1.68 लाख रुपए ही जमा करने पड़े। इसके अलावा बाकी के 4,39,128 रुपए ब्याज के मिलेंगें |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अगले सप्ताह से 28 बैंकों में भी खाता खुलने लगेगा।

No comments:

Post a Comment