Cm khatter cry in meeting emotional - SOCIAL MEDIA NEWS LATEST NEWS UPCOMING MOVIES MOVIE REVIEVS

Breaking

Tuesday, 1 March 2016

Cm khatter cry in meeting emotional

New Delhi 01 March 2016: जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा जिस तरह जला उससे पूरा देश हैरान है कल हरियाणा भवन में बीजेपी के विधायक दल की मीटिंग हुई। आंदोलन के वक्त हरियाणा में हुई जातीय हिंसा पर बीजेपी नेताओं का गम और गुस्सा इस मीटिंग में फूट पड़ा।
क्यों रो पड़े रो पड़े सीएम…

– सूत्रों के मुताबिक सीएम खट्टर हिंसा को 1947 के दंगों से भी ज्यादा भयावह बताकर फूट-फूट कर रो पड़े।
– सीएम ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, दोषियों को उनके किए की सजा मिलेगी।
क्या सीएम को हटाने रची गई थी साजिश
– मीटिंग में गैर जाट विधायकों ने आरोप लगाया, सीएम को कमजोर साबित कर रची थी सत्ता परिवर्तन की साजिश।
– अपने ही समुदाय की बात कहकर सीएम को हिंसा की सही जानकारी नहीं दी गई।
– आरोप ये भी लगे कि जाट मिनिस्टर्स ने अफसरों को कार्रवाई के लिए रोका, कहीं-कहीं उपद्रवियों को भी दिया संरक्षण दिया गया।
– विधायकों ने कांग्रेस पर हिंसा फैलाने की साजिश का आरोप लगाया।
पूरे मामले की सीबीआई जांच हो
– मीटिंग में विधायकों ने कहा कि पूरे मामले की CBI या फिर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस से जांच कराई जाए।
– इस जातीय हिंसा के पीछे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की साजिश को लेकर उन पर भी दर्ज हो एफआईआर।
– दोषी अधिकारियों को केस दर्ज कर अरेस्ट किए जाने के मांग उठी।
प्रो. वीरेंद्र के नाम अरेस्ट वारंट जारी, छापेमारी शुरू
– जाट आंदोलन के दौरान लोगों को भड़काने के आरोपी कांग्रेस नेता प्रोफेसर वीरेंद्र के नाम कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है।
– पुलिस ने अब वीरेंद्र और दलाल 84 खाप के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
– पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के राजनीतिक एडवाइजर प्रो. वीरेंद्र सिंह और मान सिंह का एक भड़काऊ ऑडियो वायरल हुआ था।
– पुलिस ने दोनों के खिलाफ देशद्रोह जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।
अफसर भुगतेंगे खामियाजा, होगा बड़ा फेरबदल :
– हिंसा के दौरान अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाने वाले अफसरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
– सरकार रोहतक के बाद अन्य जिलों में भी अधिकािरयों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना चुकी है।
– इसके अलावा पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जाएगा।
– विधायकों मांग पर यह यह बताया गया कि सरकार हर एक संदिग्ध अधिकारी की रिपोर्ट तैयार करवा रही है।
– इनमें से कई अधिकारियों के नाम सोमवार की बैठक में भाजपा विधायकों ने सामने रखे गए हैं।
Source: मीटिंग में रो पड़े हरियाणा के CM, कहा- 1947 के दंगों से भी डरावने थे हालात – www.kabirkiran.com

No comments:

Post a Comment